एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जयगांव, भटगांव (यमकेशवर) 16 June 2026
यह स्वास्थ्य जांच शिविर हरिद्वार के सुप्रसिद्ध डॉक्टर एवं सर्जन प्रो. एस. के. जोशी (पूर्व कुलपति, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून) तथा प्रसिद्ध मर्म चिकित्सक डॉ. सुनील जोशी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 80 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
आज दिनांक 16 जून 2026 को जयगांव चौड़ स्थित हेल्थ सेंटर में जयगांव, भटगांव एवं आसपास के सभी ग्रामवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा हेतु एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह स्वास्थ्य जांच शिविर हरिद्वार के सुप्रसिद्ध डॉक्टर एवं सर्जन प्रो. एस. के. जोशी (पूर्व कुलपति, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून) तथा प्रसिद्ध मर्म चिकित्सक डॉ. सुनील जोशी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
डॉ. सुनील जोशी जी ने उपस्थित लोगों की चिकित्सीय जांच की, मर्म चिकित्सा के माध्यम से उपचार के बारे में जानकारी दी तथा आवश्यक दवाइयाँ भी प्रदान कीं।
शिविर में लगभग 80 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।


















